बंद

    खेल

    शैक्षणिक परिणामों के साथ-साथ विद्यार्थियों की खेलों में रुचि और श्रेष्ठ परिणाम भी सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। केन्द्रीय विद्यालय संगठन बच्चों के सर्वांगीण उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

    केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 इंदौर में दो खेल मैदान हैं। एल आकार के दोनों मैदानों की खूबसूरती देखने लायक है। प्राचार्य कक्ष के सामने का मैदान और भवन के मुख्य प्रवेश द्वार से लगा हुआ प्रार्थना सभा का ‘उद्गार’ मंच है, जहां प्रतिदिन प्रातः प्रार्थना होती है तथा खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, किचन गार्डन, जिम/व्यायाम उपकरण और भारतीय लोक व्यवहार खेल जैसे सितोलिया आदि खेले जाते हैं। विद्यालय भवन के पिछले हिस्से में बड़ा खेल मैदान है, जहां फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, दौड़ आदि खेले जाते हैं साथ ही खेल महोत्सव का आयोजन भी होता है। मैदान की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है।
    विद्यार्थियों को टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज आदि इनडोर खेल सिखाए जाते हैं।
    विद्यालय के विवेकानंद सभागार में टेबल टेनिस की व्यवस्था है, जबकि प्रयास मंच के सामने विद्यालय भवन के अंदर बैडमिंटन का अभ्यास कराया जाता है। विद्यालय में स्थित तीनों मंचों और विवेकानंद सभागार में योगाभ्यास भी कराया जाता है तथा योग के महत्व और स्वास्थ्य में इसके योगदान पर व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। बेहतरीन खेल प्रभारी, खेल प्रशिक्षक और योग शिक्षक की मेहनत का ही नतीजा है कि छात्र-छात्राएं लगातार संभागीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी पहचान बना रहे हैं और साथ ही केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 इंदौर का नाम भी रोशन कर रहे हैं।